अब रेसलर विनेश फोगट ने लगाया खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर गंभीर आरोप 

0
84

न्यूज़ डेस्क 
जंतर मंतर पर महीने भर से  धरना दे रहे देश के नामी रेसलरों  तौर पर कहा है कि जबतक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती ,तबतक प्रदर्शन जारी रहेगा। उसकी गिरफ़्तारी  के साथ ही यह धरना ख़त्म होगी। बता दें कि महिला कई महिला पहलवानो ने बीजेपी सांसद और कुश्ती खेल संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मानसिक और शारीरिक शोषण का  आरोप लगाया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    
आज विनेश फोगट ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा है।एक अखबार से बात करते हुए  विनेश ने बताया कि अन्य लड़कियों की तरह उन्हें भी चुपचाप इतने साल सब कुछ सहना पड़ा है। फोगाट ने कहा कि आंदोलन शुरू करने से पहले उन्हें लगा था कि न्याय मिलने में दो से तीन दिन से ज्यादा नहीं लगेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ एफ़आईआर दर्ज़ करने में ही कई हफ्ते लग गए। विनेश ने बताया कि उन्होंने नहीं सोचा था कि महिला पहलवानों के सम्मान के लिए फिर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। 
       
  विनेश फोगाट ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ठाकुर ने पहलवानों का अपमान किया है। विनेश ने कहा कि जब यौन उत्पीड़न की शिकार पहलवानों ने खेल मंत्री को अपनी आपबीती सुनाई तो उन्होंने उनकी आंखों में आंखें डालकर सबूत मांगे। फोगाट ने बताया कि ओवरसाइट कमेटी के सदस्यों ने भी ऐसा ही किया।

विनेश ने कहा कि यौन उत्पीड़न के बारे में बार-बार बात करना शिकायतकर्ताओं के लिए यातना जैसा है। उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करनी पड़ी है। कभी ओवरसाइट कमेटी से, कभी पुलिस और कभी भारतीय ओलंपिक संघ की कमेटी के सामने।

पहलवानों के प्रदर्शन को जारी रखने की बात पर बोलते हुए विनेश ने कहा कि जब तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता है जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने तनावपूर्ण रहे हैं और उन्होंने आंसू बहाए हैं। लेकिन वो जानती हैं कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए ये एक लंबी लड़ाई हो सकती है और वो कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here