Homeदेशदिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से होंगी सम्मानित !

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से होंगी सम्मानित !

Published on



न्यूज़ डेस्क

सीने जगत की दिग्गज अदाकारा को  दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद  केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की है। ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अभिनेत्री वहीदा रहमान को इस साल दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। अभिनेत्री वहीदा रहमान को ‘गाइड’, ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’ और ‘चौदहवीं का चांद’ जैसी फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।           
         सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अनुराग ठाकुर ने लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान की अनुभूति हो रही है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। ‘
                    केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, ‘वहीदा जी की हिंदी फिल्मों में जिन भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसा की गई है उनमें से प्रमुख हैं, ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’, ‘चौदहवी का चांद’, ‘साहेब बीवी और गुलाम’, ‘गाइड’, ‘खामोशी’ और कई अन्य। अपने 5 दशकों से ज्यादा के करियर में, उन्होंने अपनी भूमिकाएं निभाई हैं।  अपने शानदार अभिनय के लिए एक्ट्रेस को फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में एक कुलवधू के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल एक्सीलेंस हाईएस्ट लेवल को अचीव कर सकती है। ‘
                 बता दें कि वहीदा रहमान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें भारत की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इंडियन-अमेरिकन कमिंग ऑफ एज स्पोर्ट्स ड्रामा ‘स्केटर गर्ल’ में देखा गया था, जो 2021 में रिलीज़ हुई थी। 
                              3 फरवरी 1938 को जन्मी वहीदा रहमान को हिंदी सिनेमा में अतुल्य योगदान के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा भारत सरकार ने 1972 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया है।  इसके बाद 2011 में वहीदा रहमान को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। 
                    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को सिनेमाजगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इस वक्त यह अवॉर्ड एकबार फिर से चर्चा में है। इस बार 53वें फिल्म पुरस्कार के लिए वहीदा रहमान को चुना गया है। बता दें कि पिछले साल यह सम्मान आशा पारेख को मिला था और इस बार यह पुरस्कार वहीदा रहमान की झोली में गया है।
                             केन्द्रीय मंत्री ने आगे लिखा, ‘ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा में आगे बढ़ने वाली महिलाओं और जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है, उनके लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और विनम्रतापूर्वक उनके काम के लिए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म के इतिहास का हिस्सा हैं।’

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...