HomeदेशUP: अमरोहा में NH-9 पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जा रहे 2...

UP: अमरोहा में NH-9 पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जा रहे 2 होमगार्ड जवानों की मौत

Published on

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में हुए एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक में बैठकर NH-9 के रास्ते ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल जवानों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा अमरोहा से गुजरने वाले NH-9 पर डिडौली इलाके के पास उस समय हुआ जब दोनों जवान कमांडेंट दफ्तर से वापस लौटकर ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। जवानों की पहचान प्लाटून कमांडर नरेश राणा और राजाराम के रूप में हुई है। दोनों अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में तैनात थे।

अमरोहा के अपर एसपी राजीव कुमार ने बताया कि, NH-9 पर नारंगपुर पुल के पास दो होमगार्ड नरेश राणा और राजाराम बाइक से जा रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हसनपुर कोतवाली में तैनात थे और किसी सरकारी काम से कमांडेंट कार्यालय गए थे। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है, रास्ते में पड़ने वाले CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this