Homeदुनियाबेनकाब हुआ पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया दुनिया का सबसे...

बेनकाब हुआ पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश

Published on

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि शायद पाकिस्तान दुनिया में सबसे खतरनाक देशों में एक है। पाकिस्तान के पास बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार हैं, जो कि दुनिया के लिए बहुत ही खतरनाक है। बाइडेन ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर खतरनाक देश करार दिया है। उन्होंने परमाणु हथियार को लेकर कहा है कि ऐसा देश जिसमें आपसी सामंजस्य नहीं है।

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी पिछले चार साल में सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता

गौरतलब है कि अमेरिका ने अभी हाल ही में 8 सितंबर को पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर, यानी 3,581 करोड़ देने की मंजूरी दी थी। पाकिस्तान को पिछले 4 साल में दी जाने वाली सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता थी। बावजूद इसके बाइडेन का पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बताने वाला बयान दिया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उठाए थे अमेरिका और पाक संबंधों पर सवाल

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद के वॉशिंगटन के साथ संबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा था- अमेरिका और पाकिस्तान के जो रिश्ते हैं, उनसे न ही कभी पाकिस्तान को फायदा हुआ है और न ही अमेरिका को। अब अमेरिका को इस बात पर चिंतन करना चाहिए की अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध बरकरार रखने से क्या फायदा मिल रहा है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this