Homeदेशअमेरिकी चुनाव : डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच चला डेबिट...

अमेरिकी चुनाव : डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच चला डेबिट ख़त्म ,कमला ने कई मुद्दों पर ट्रंप को घेरा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बीच डेबिट अब ख़त्म हो गया है। ये डेबिट पेन्सिल्वेनिया के नेशनल कॉन्स्टिट्यूशन सेंटर में संपन्न हुआ है। डिबेट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठा। डोनाल्ड ट्रंप ने जब राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन को निशाने पर लिया तो कमला हैरिस की तरफ से तगड़ा पलटवार आया। 

यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए कमला हैरिस ने कहा कि ‘हमारे नाटो सहयोगी इस बात से काफी खुश हैं कि आप इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं हैं, वरना रूसी राष्ट्रपति कीव में बैठे होते और उनकी नजर बाकी यूरोप पर होती।  कमला हैरिस ने आगे कहा, पुतिन एक तानाशाह हैं और आपको तो वे लंच में खा जाते। 

इसके बाद ट्रंप ने कमला हैरिस को अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब उपराष्ट्रपति बताया।ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत करके युद्ध रोकने में विफल रही हैं।

दूसरी तरफ जब ट्रंप से पूछा गया कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में आप किसे जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि यह युद्ध रुक जाए। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका पर बढ़ने वाले बोझ की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका पर पड़ने वाली लागत यूरोप की अपेक्षा बहुत अधिक है। ट्रंप ने कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। 

प्रेसिडेंशियल डिबेट में यूक्रेन और फिलिस्तीन का भी मुद्दा उठा. गाजा में जारी जंग के मुद्दे पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वे अभी भी अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यह जंग शुरू ही नहीं हुई होती। 

ट्रंप ने दावा किया कि ‘कमला हैरिस इजरायल से नफरत करती हैं। यदि कमला हैरिस राष्ट्रपति बन जाती हैं तो अब से दो साल में इजरायल का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।  इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस अरब आबादी से भी नफरत करती हैं। ट्रंप ने वादा किया कि अगर वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो गाजा युद्ध को जल्द ही सुलझा लेंगे। 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...