उपेंद्र कुशवाहा पर फिर बोले नीतीश-कुशवाहा को जहां जाना है जाएं

0
248
  • बीरेंद्र कुमार झा

बांका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा बी जे पी (BJ P) के कहने पर इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनके बयानों पर बात करने की जरूरत नहीं है। वो बार-बार ऐसे वैसे बयान दे रहे हैं मतलब उन्हें कोई और चला रहा है।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हमने उस आदमी (उपेंद्र कुशवाहा ) को कितना बढ़ाया है। एमएलए बनाया, ,अपनी पार्टी का लीडर बनाया। फिर भाग गया। फिर एक बार आ गया, राज्यसभा सांसद भी बना दिया, फिर भाग गया। तीसरी बार आ गया। तीसरा बार आया तो बोला कि हर हाल में रहेंगे।

जब आए हमने सब कुछ दिया, फिर क्या हो गया

नीतीश कुमार ने कहा कि जब उपेंद्र कुशवाहा आए तो हमने उन्हें सब दे दिया लेकिन, अब हमको आश्चर्य हो रहा है। हम उनको इज्जत दे हैं और वे क्या कर रहे हैं। और यह सब 2 महीने के अंदर हुआ है। रोज बोलने का मतलब क्या है ? अब इनके प्रचार का मतलब समझिए। हमारी पार्टी में कोई बोलेगा तो उसका प्रचार नहीं होगा। पार्टी उसपर विचार करेगी। उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के अंदर न बोलकर प्रचार कर रहे हैं। अब आप जरूर समझ गए होंगे कि वे किसी और के लिए बोल रहे है इसलिए उनकी बोली का प्रचार हो रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा को जो इच्छा है वह करें

नीतीश कुमार ने कहा कि उसको जो इच्छा है वह करें। हमने तीसरी बार उसको एक्सेप्ट किया है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या यह बीजेपी की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जब किसी का प्रचार होता है तो आप समझ जाइये कि प्रचार कहां से होता है? कौन इन्हें मौका दे रहा है? हम लोगों के अध्यक्ष ने कह दिया है, हमने भी सबको कह दिया है कि किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। जो भी बोले, जो इच्छा हो बोलते रहे, कोई मतलब नहीं है।

पार्टी कमजोर नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोगों को मालूम है कि इस समय पार्टी की क्या स्थिति है? पार्टी की सदस्यता अभियान में पिछली बार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। पार्टी कमजोर नहीं हुआ। जैसा प्रचार किया जा रहा है ,वैसा कुछ नहीं है कि लोग छोड़कर जा रहे हैं। इससे पार्टी को कुछ नहीं होने वाला है।

कुशवाहा सिर्फ एमएलसी

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में बस एमएलसी हैं। किसी पद पर नहीं हैं, जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चुनाव हुआ है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष को लेकर कोई चुनाव नहीं हुआ है। जदयू में उनका कोई पोस्ट नहीं है।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अब उपेंद्र कुशवाहा के लिए पार्टी में कुछ बचा नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में किया लेकिन इसके बाद अपने कार्यकर्ताओं को कभी भी जेडीयू में मिलने नहीं दिया। उनको महात्मा फुले समता परिषद में रखा। अब उनके लिए पार्टी में क्या है, वह पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के मर्यादा को तार-तार कर दिया है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने उनको बहुत मान सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने हमारी सिर्फ बदनामी की है। हमारे जो कार्यकर्ता हैं, हमारे जो नेता हैं वह हमारे साथ हैं। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी बचाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के पटना आने के उनके आह्वान पर पटना कोई नहीं आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here