- बिरेंद्र कुमार झा
उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अतीक अहमद को साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश लाया जा सकता है इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस रविवार की सुबह गुजरात की साबरमती जेल पहुंच गई है। अतीक अहमद को यूपी के प्रयागराज लाकर पूछताछ की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक अहमद को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जा सकता है। इसके बाद अतीक अहमद से पुलिस प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेगी बताया जा रहा है कि अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए पुलिस शिवपुरी से झांसी होकर आएगी। पुलिस अतीक अहमद के साथ लगातार 24 से 25 घंटे तक ट्रैवल करेगी ।
अतीक अहमद से पूछताछ करेगी उत्तर प्रदेश की पुलिस
शुक्रवार की रात गुजरात पुलिस ने एक अभियान के तहत 17 जिलों में एक साथ छापेमारी की थी। इस अभीयान में 16 मोबाइल फोन , घातक वस्तुएं और मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि 1700 पुलिसकर्मी इस अभियान में शामिल थे।अमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद के आईफोन से बातचीत करके उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद गुजरात पुलिस की ओर से यह बड़ी कार्रवाई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक अहमद को लाने गई पुलिस टीम वहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। इसके बाद अतीक अहमद से
पूछताछ की जाएगी।

