Homeदेशबरेली: स्कूल टीचर की प्रार्थना सभा के दौरान हो गई मौत, हार्ट...

बरेली: स्कूल टीचर की प्रार्थना सभा के दौरान हो गई मौत, हार्ट अटैक बनी वजह

Published on

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक टीचर को स्कूल में प्रार्थना सभा के बीच खड़े खड़े ही मौत हो गई, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया है। टीचर को जिस समय हार्ट अटैक आया उस समय वह बच्चों के साथ ही मौजूद थे। टीचर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीचर का नाम गोविंद देवल है और वह बरेली के एक प्राइवेट स्कूल में तैनात थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई।

प्रार्थना सभा के वक्त हार्ट अटैक

दरअसल, यह घटना बरेली के सुभाष नगर स्थित जेके एकेडमी स्कूल की है, जहां गोविंद देवल टीचर के पद पर कार्यरत थे। जब वह सुबह के वक्त बच्चों को प्रेयर के लिए इकट्ठा कर रहे थे उसी वक्त उन्हें दिल में बेचैनी होने लगी और वह वहीं सीना पकड़कर बैठ गए। यह देखकर स्कूल के अन्य टीचर व कर्मचारी घबरा गए और उन्हें पास के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां जब टीचर का बीपी चेक किया गया तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि इनकी मौत हो चुकी है.

कम उम्र में हुई युवक की मौत

स्कूल में हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछली एक दहाई में सिर्फ़ भारत में ही हार्ट अटैक से करीब ढाई लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसका मतलब भारत में हार्ट अटैक से हर साल औसतन 28 हज़ार लोगों की मौत हो रही है। इन आंकड़ों में कोई सुधार आने की बजाय हर साल मौत के यह आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this