सर विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी हो सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कर दिया है कि अन्याय करने वाले ज्यादा दिन नहीं टिक सकेंगे। खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस बदले की राजनीति बता रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इस बात से इनकार कर रही है।गौरतलब है कि पंजाब में दोनों दलों के नेता पहले से गठबंधन के खिलाफ बोलते रहे हैं।
अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी दरार
खास बात यह है कि कांग्रेस के पंजाब के नेता तो यहां आप के साथ जाने से इंकार करते रहे है ,जबकि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व विपक्षी गतबंधन इंडिया के नाम पर आपस में बैठक करते रहते हैं।लेकिन अब खैरा की गिरफ्तारी के बाद खड़गे की प्रतिक्रिया आने के बाद यह कहा जाने लगा है कि खैरा की गिरफ्तारी की यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर भी आप और कांग्रेस के रिश्ते को चोट पहुंचा सकता है। खैरा के खिलाफ वर्ष 2015 के ड्रग्स से जुड़े मामले में एक्शन लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के बाद खड़गे ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की अब तक की पूरी जानकारी नहीं मिली है,लेकिन उन्होंने बताया कि मैं इसकी जानकारी लूंगा। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी मामला हो, अगर किसी ने अन्याय किया है तो ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगा ।अगर किसी ने हमारे साथ अन्याय किया है तो हम उसे सहन करने वालों में से नहीं है।
खैरा की गिरफ्तारी पर भड़की पंजाब यूनिट
कांग्रेस की एक प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब के राज्यपाल से भी मुलाकात की और मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की।कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजेंद्र कौर समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने खैरा का समर्थन किया और राजनीतिक प्रतिशोध में कथित तौर पर शामिल होने के लिए आप सरकार पर निशाना साधा । वडिंग ने पत्रकारों से कहा कि हमने राज्यपाल को इस घटना से अवगत कराया है। उन्होंने दावा किया खैरा को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में जंगल राज कायम है।उन्होंने कहा कि मामले में गठित विशेष जांच दल ने खैरा को कभी तलब नहीं किया और न ही गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने आई तो उसके पास गिरफ्तारी वारंट भी नहीं था नहीं और न चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया गया था।
वडिंग ने कहा कि आप बार-बार विपक्षी गठबंधन इंडिया की बात करती है। मैंने कहा है कि हमने पूरी बात आलाकमान के सामने रख दी है ।कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे साहब ने कहा है कि आपकी पंजाब कांग्रेस इकाई की सहमति के बिना कुछ नहीं किया जाएगा।
आप ने भी किया पलटवार
कांग्रेस के आरोपों के बीच अब आप ने भी इस मुद्दे पर पटवार करना शुरू कर दिया है। आप नेता जगतार सिंह संघेरा ने कहा कि हम ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जो पहले ही पंजाब में इतनी बदनाम है। यह पार्टी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में शामिल है और गैंगस्टर को पनाह देती है।
सभी सीटों पर लड़ने का दावा
पंजाब में आप और कांग्रेस दोनों ही दल वहां की सभी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रही है।इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद ही पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने यहां की सभी 13 लोकसभा सीटों पर लड़ने की बात कह दी थी तो इधर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने भी साफ कर दिया था कि कांग्रेस पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

