Homeदेशमिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल ढहने से 17 की मौत, अश्विन...

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल ढहने से 17 की मौत, अश्विन वैष्णव ने जताया शोक मुआवजे की घोषणा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

मिजोरम के सारंग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इधर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने हादसे के बारे में बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिजोरम रेलवे ओवरब्रिज हादसे पर अश्विन वैष्णव ने जताया दुख बेटेमुआवजा की किया घोषण

मिजोरम रेलवे ओवर ब्रिज के ढह जाने पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दुख जताया।उन्होंने ट्वीट किया कि मिजोरम में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं।एनडीआरएफ,राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। युद्ध स्तर पर राहत और जारी है उन्होंने मुहावरे की घोषणा करते हुए लिखा कि मृतकों को 10 लख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख रुपए और अन्य घायलों को ₹50 हजार दी जाएगी।

मिजोरम हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया या दुख ,मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ की ओर से ट्वीट किया गया कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं çउन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है ।घायल श्री शीघ्र स्वस्थ हों।राहत और बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। पीएमओ ने मुआवजा की घोषणा करते हुए लिखा हैकि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआर एफ से मृतक के परिजनों को ₹2 लाख दिए जाएंगे जबकि घायलों को ₹50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, किया ट्वीट

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आइजोल के निकट सारंग में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज आज ढह गयाजिसमें कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई है ।राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने आगे लिखा कि इस हादसे से बहुत दुखी हूं ।मैं सभी शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

मलवे से निकले गए 17 शव

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मलवे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं।कई अन्य अभी लापता है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।पुलिस ने बताया घटनास्थल पर कई अन्य लोगों की फंसे होने की आशंका है। क्योंकि घटना के वक्त वहां 30 से 40 मजदूर मौजूद थे। घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10:00 बजे हुई है।

रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि मिजोरम के आयोजन से करीब 20 किलोमीटर दूर हैरान इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा है।

 

Latest articles

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...

रात में छाती के दर्द से डरना चाहिए?

सोते हुए अगर आपको छाती में दर्द, चुभन या भारीपन होता है तो यह...

More like this

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...