Homeदेशबीजेपी के वंशवादी राजनीतिक आरोप पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला 

बीजेपी के वंशवादी राजनीतिक आरोप पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के उस वंशवादी राजनीतिक आरोप पर  जोरदार हमला करते हुए कहा है कि उन्हें समाज में अपने परिवार के योगदान के बारे में बात करने पर गर्व होता है लेकिन जो लोग इस तरह की बातें करते हैं उन्हें किस बात पर गर्व है ?बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह बार -बार विपक्षी दलों पर वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते रहे हैं।      

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल जिले के रालेगांव गांव में एक जन संपर्क कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “असल में मुझे आपको अपने परिवार के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। मेरे पिता, मेरे दादा, परदादा, सभी सार्वजनिक सेवा में थे। सभी ने लोगों के कल्याण के लिए बलिदान दिया।”

उन्‍होंने कहा, “हर किसी ने देखा है कि मैंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान क्या किया। मेरे दादाजी के पिता सीताराम ठाकरे ने प्लेग महामारी के दौरान बहुत अच्छा काम किया था। उस समय हमारा परिवार पनवेल में रहता था। हमारे देश में प्लेग फैला हुआ था और लोग उससे मर रहे थे।“

परिवारवाद के आरोप का खंडन करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, “उस कठिन समय में शवों को ले जाने वाला कोई नहीं था। उस समय सीताराम ठाकरे ने शवों को कंधा दिया था। अंत में उन्‍हें भी प्लेग हो गया और उनकी मृत्यु हो गई। यह ठाकरे परिवार का इतिहास है।”

वह हाल ही में उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में संबोधित की गई एक रैली में केंद्रीय गृहमंत्री के उस कटाक्ष का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे एक शिवसैनिक के बजाय अपने बेटे (आदित्य) को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, जबकि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री बनाने के इच्छुक हैं।

वरिष्ठ नेता ने कहा, “आदित्य केवल लोगों के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ये लोग लोकसभा चुनाव से पहले मुझ पर आरोप लगाते हैं, लेकिन आम चुनाव लड़कर कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। अगर लोग विधानसभा के लिए वोट नहीं देंगे तो कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री का पद बीसीसीआई सचिव (जय शाह का जिक्र) का पद नहीं है।”

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...