Homeदेशइंडिगो और स्पाइसजेट विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, इंटरनेशनल उड़ान पर थी दोनों...

इंडिगो और स्पाइसजेट विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, इंटरनेशनल उड़ान पर थी दोनों फ्लाइट्स

Published on

मुंबई: सऊदी अरब के जेद्दाह से भारत आ रहे स्पाइसजेट के विमान में हाइड्रोलिक खराबी के कारण कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, इंटरनेशनल फ्लाइट में 6 क्रू मेम्बर्स समेत 197 यात्री सवार थे। इसके साथ ही इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को भी तकनीकी खराबी के कारण मुंबई डाइवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दोनों उड़ानों के सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।

स्पाइसजेट के विमान की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान सऊदी अरब के जेद्दाह से आ रहा था। हाइड्रोलिक खराबी के बाद विमान को कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, जेद्दाह से कोझिकोड के जा रहे स्पाइसजेट के विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 197 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान इसमें हाइड्रोलिक खराबी की शिकायत हुई। इसके बाद कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक,  इंडिगो के Airbus A320 (VT-ISQ) विमान ने केरल के कन्नूर से उड़ान भरी थी, फ्लाइट दोहा के लिए उड़ान पर था लेकिन इस बीच विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते विमान को तुरंत ही मुंबई के लिए डायवर्ट कर वहां उसकी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों के लिए उनकी आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इंडिगो एयरलाइंस ने इसकी जानकारी दी।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this