Homeदुनियापूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी ,महाभियोग के बाद अब...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी ,महाभियोग के बाद अब चलेगा मुकदमा !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ गई है। अब उनपर गुरुवार से मुकदमा चलेगा। उन पर लगे 45 पेज के अभियोग में कहा गया है कि हारने के बावजूद, झूठे दावों और झूठ की मदद से सत्ता में बने रहने के लिए वो दृढ़ थे। अभियोग में कहा गया है कि ये दावे झूठे थे, और वो जानते थे कि सब झूठ है।         
    इन अभियोगों और इसके बाद हुई गिरफ़्तारियों ने ट्रंप को इस तरह के कानूनी खतरे का सामना करने वाला एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति बना दिया है। अब जॉर्जिया राज्य में चुनाव धोखाधड़ी के दावों के साथ 2020 के चुनाव के फैसले को पलटने की कोशिश के लिए ट्रंप पर अभियोग लगाया गया है।
              अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 2020 के चुनाव के फैसले को पलटने की कोशिश के लिए कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें 6 जनवरी 2021 के कैपिटल हिल पर हमला शामिल है। ट्रंप पर पहले भी दो बार अभियोग लगाया गया है और गिरफ्तार भी किया गया है। एक एडल्ट फिल्म स्टार को उनके अफेयर के बारे में चुप रहने के लिए पैसे देने का भी उन पर मामला हैं। 
              इस मामले के विशेष अभियोजक और ट्रंप द्वारा गोपनीय कागजात के दुरुपयोग के मामले में जैक स्मिथ ने आरोपों की घोषणा करते हुए कहा, “6 जनवरी, 2021 को हमारे देश की राजधानी पर हमला, अमेरिकी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला था। इसे प्रतिवादी द्वारा झूठ सिर्फ झूठ से बढ़ावा दिया गया था।”
                ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के साथ अभियोग का जवाब दिया, जिसे उन्होंने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रतिबंधित होने के बाद लॉन्च किया था। उन्होंने लिखा है, “उन्होंने यह हास्यास्पद मामला ढाई साल पहले क्यों नहीं लाया? वे इसे मेरे राष्ट्रपति अभियान के ठीक बीच में लाना चाहते थे, इसीलिए!”
             बता दें कि एक पूर्व राष्ट्रपति पर मुकदमा चलाने में समय लगता है। कई लोगों का मानना है कि ट्रंप ने खुद को इस प्रकार की कानूनी समस्याओं से बचाने के लिए व्हाइट हाउस के लिए अपनी तीसरी दौड़ शुरू की है।  ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी कि ओर से शीर्ष दावेदार हैं। मंगलवार के अभियोग में कई सह-षड्यंत्रकारियों का उल्लेख है लेकिन उनका नाम नहीं बताया गया है। लेकिन अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में रूडी गिउलिआनी का नाम लिया गया है, जो ट्रंप के निजी वकील हैं।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...