HomeदेशG7 समिट छोड़कर अमेरिका पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

G7 समिट छोड़कर अमेरिका पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

Published on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (17 जून, 2025) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उनके हालिया बयानों को लेकर आलोचना की।मैक्रों ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम पर काम करने के लिए ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर समिट से जल्दी चले गए थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि पब्लिसिटी चाहने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गलती से कहा कि मैं इजरायल और ईरान के बीच ‘युद्ध विराम’ पर काम करने के लिए कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से वापस वाशिंगटन डीसी चला आया।

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि ‘गलत ‘!उन्हें नहीं पता कि मैं वॉशिंगटन क्यों लौट रहा हूं, लेकिन इसका यकीनन युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं है। इससे कहीं बड़ी बात, चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में, इमैनुएल हमेशा गलत होते हैं। देखते रहिए।

जी-7 शिखर सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा था कि ट्रंप ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्ध विराम की संभावनाओं पर विचार कर रहे थे, क्योंकि अमेरिकी नेता ने जल्दी बाहर निकलने की घोषणा की थी।

मैक्रों ने कहा कि वास्तव में मीटिंग और संवाद का प्रस्ताव रखा गया है। खासकर युद्धविराम के लिए और फिर व्यापक बातचीत शुरू करने के लिए यह प्रस्ताव रखा गया था। अब देखना होगा कि दोनों पक्ष इस पर आगे बढ़ते हैं या नहीं। इसे एक सकारात्मक विकास बताते हुए मैक्रों ने आगे कहा, कि अभी, मेरा मानना है कि बातचीत को फिर से शुरू करने की जरूरत है। नागरिकों की सुरक्षा की जरूरत है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्हें स्थिति में तुरंत किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि वह युद्धविराम का रास्ता निकालेगा और उनके पास इजरायल पर दबाव बनाने की क्षमता है, इसलिए हालात बदल सकते हैं।

ट्रंप ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी को कम कर रहे हैं और जल्दी वापस लौट रहे हैं।ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा था, मुझे कुछ जरूरी कारणों से जल्दी वापस आना होगा। उन्होंने बताया कि वह इन अद्भुत नेताओं के साथ औपचारिक डिनर के बाद चले जाएंगे।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...