Homeदेशचुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

Published on

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राजौरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली संभावित घुसपैठ की सूचना के आधार पर 8 सितंबर की रात को नौशेरा के लाम इलाके में भारतीय सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

चुनाव से पहले घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करना बड़ी सफलता माना जा रहा है।जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोटिंग होगी। वहीं चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।30 अगस्त को भी भारतीय सेना चुनाव से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर चुकी है। इस दौरान, सुरक्षाबलों ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this