Homeदेशकोझिकोड में ट्रेन में आगजनी की घटना? महिला और बच्चा समेत तीन...

कोझिकोड में ट्रेन में आगजनी की घटना? महिला और बच्चा समेत तीन की मौत

Published on


 न्यूज़ डेस्क 

केरल के कोझिकोड में बीती रात जो घटना घटी वह सबको हैरान करने वाली है।  अलप्पुझा-कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। चलती ट्रेन में आगजनी की घटना में कई लोग झुलस गए। घटना के कुछ ही देर रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों की लाश भी बरामद की गई।
        आगजनी की घटना रविवार रात लगभग 9.45 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। चलती ट्रेन में ही एक शख्स ने यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। आग लगते ही यात्रियों मे चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए सब इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने बताया कि घटना में कम से कम आठ लोग झुलस गए।         
आगजनी की घटना के बाद कुछ ट्रेन से कुछ यात्रियों के लापता होने की जानकारी मिली। सिटी पुलिस ने रेलवे ट्र्रैक पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन लाश बरामद की गई। मृतकों में एक महिला, बच्चा और अधेड़ उम्र का शख्स है। पुलिस को आशंका है कि आग देखकर उन्होंने चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश की होगी, जिससे उनकी मौत हो गई।
            ट्रेन में यात्रियों को आग लगाने की घटना के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने इस घटना में आतंकी साजिश से भी इनकार नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक से एक बैग बरामद हुआ है। बैग में पेट्रोल की एक बोतल और दो मोबाइल फोन मिले हैं।
             आगजनी में घायल हुए सभी लोगों को इलाज अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों का इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भी चल रहा है।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...