बीरेंद्र कुमार झा
सदन में हंगामा के चलते सोमवार को 90 से ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया था। इनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद शामिल थे। विपक्षी राजनीतिक दल और निलंबित सांसद सदन की सीढ़ियों के पास ही बैठकर सदन की कार्यवाही का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की ।उन्होंने राज्यसभा अध्यक्ष के तौर पर सदन के संचालन के उनके तरीके का मजाक उड़ाया इस दौरान राहुल गांधी भी सामने ही खड़े थे वह हंसते दिखाई दिए और उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया।
राज्यसभा के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जताई नाराजगी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा इस प्रकार राज्य सभा अध्यक्ष की मिमिक्री किए जाने और राहुल गांधी द्वारा हंसते हुए उसका वीडियो बनाए जाने के मुद्दे को लेकर खुद जगदीप धनखड़ ने भी नाराजगी जताई है।इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा में भी इसका जिक्र किया।उन्होंने कहा कि मैंने अभी एक टीवी चैनल पर देखा कि जब एक विपक्षी सांसद राज्यसभा अध्यक्ष का मजाक बना रहे थे तब उनके ही के एक बड़े नेता उसका वीडियो बना रहे थे।जगदीप धनखड़ ने कहा मैं ईश्वर से कामना करता हूं उन्हें सद्बुद्धि मिले। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अध्यक्ष का पद अलग होता है। पक्ष या विपक्ष के तौर पर राजनीतिक दल एक दूसरे से भिड़ सकते हैं, लेकिन इससे अध्यक्ष को दूर रखना चाहिए।
चेयरमैन धनखड़ ने बिना नाम लिए राहुल गांधी के इस कृत्य पर जताई नाराजगी
राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीश धनखड़ ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वह वीडियो जिसकी चर्चा जगदीप धनखड़ ने कि थी, उसे राहुल गांधी ही बना रहे थे। इससे साफ जाहिर है वह राहुल गांधी से भी काफी खपा थे।कल्याण बनर्जी ने सांसदों के निलंबन के विरोध प्रदर्शन के दौरान जगदीप धनखड़ के सदन चलाने के तरीके का एक मजाक बनाया। इसे देखकर विपक्ष के कई सांसद हंसते रहे। राहुल गांधी भी इसे देखकर हंस रहे थे।फिर कुछ देर बाद उन्होंने जेब से फोन निकाला और इसका वीडियो बनाने लगे। गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र में अब तक 141 सांसदों को हंगामे और अमर्यादित व्यवहार के लिए सस्पेंड किया जा चुका है।

