Homeदेशटिकैत ने किया ऐलान,कहा  -मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और बढ़ेगा 

टिकैत ने किया ऐलान,कहा  -मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और बढ़ेगा 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही कहा कि सरकार डरा धमकाकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। हम एमएसपी पर कानून चाहते हैं। अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है, तो आंदोलन और बढ़ेगा।

टिकैत ने सरकार और उद्योगपतियों के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया। भाकियू से जुड़े किसान खेतों पर नहीं जाएंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत बंद की क्या रणनीति है

 बता दें कि अपनी कई मांगों को लेकर किसान फिर से आंदोलन को लेकर प्रयासरत हैं। पंजाब और हरियाणा से कई किसान दिल्ली कूच की बात कहते हुए वहां से निकल चुके हैं। कई बड़े किसान नेताओं ने भारत बंद का एलान किया था।

किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की है कि वे शुक्रवार को खेतों में काम न करें। भारतीय किसान यूनियन ने 10 पॉइंट बनाकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मजदूरों के हड़ताल पर जाने से निर्माण कार्य प्रभावित रह सकते हैं।

किसान संगठनों ने हरियाणा में आज दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक सभी ट्रोल फ्री कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर ट्राली रैली निकाली जाएगी

 किसान नेता ने कहा कि सरकार डरा धमकाकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। हम एमएसपी पर कानून चाहते हैं। अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है, तो आंदोलन और बढ़ेगा। टिकैत ने सरकार और उद्योगपतियों के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this