Homeदेशकर्नाटक में टिकट घोटाले का खुलासा, बीजेपी और संघ के कई नेताओं...

कर्नाटक में टिकट घोटाले का खुलासा, बीजेपी और संघ के कई नेताओं की बढ़ेगी मुश्किलें !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

कर्नाटक में टिकट घोटाले की बात सामने आते ही कई नेताओं के हाथ पाँव फूलने लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस टिकट घोटाले में बीजेपी और संघ के कई बड़े नेता शामिल हैं और जल्द ही उनकी गर्दन भी पकड़ी जा जा सकती है। बता दें कि अभी एक हिन्दू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम चैत्र कुंडपुरा है। उसने दावा किया है कि कर्नाटक में बीजेपी टिकट घोटाले में कई बड़े लोग शामिल हैं। कुंडपुरा में पत्रकारों को कहा है कि पहले स्वामीजी को गिरफ्तार होने दीजिये तब पता चल जाएगा कि इस खेल में कितनी हस्तियां शामिल हैं।                
     जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं, तो चैत्रा ने कहा कि इंदिरा कैंटीन के बिल लंबित हैं और इसीलिए यह साजिश रची जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है, उन्होंने कहा, रहने दीजिए। सच्चाई सामने आ जाएगी।चैत्र के बयानों से राज्य में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और घोटाले में बीजेपी और आरएसएस के शीर्ष नेताओं की संलिप्तता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि मई में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 72 नए चेहरों को टिकट दिया था, लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा।
                      कर्नाटक पुलिस ने चैत्र को मंगलवार रात उडुपी में एक उद्योगपति गोविंदा बाबू पुजारी से  विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी का टिकट दिलाने का वादा कर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके सहयोगी होने का आरोप लगाते हुए छह और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। विजयनगर जिले के हुविनाहाडागली में हिरेहादागली मठ के अभिनव हलश्री स्वामीजी इस मामले में एक अन्य आरोपी हैं। कुंडापुरा की गिरफ्तारी के बाद से स्वामीजी फरार हैं और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को चैत्रा की टिप्पणी फरार आरोपी के संदर्भ में थी, जिसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 1.5 करोड़ रुपये लिए थे।
         पुलिस के अनुसार, चैत्रा ने दक्षिण कन्नड़ जिले के बैंदुर निर्वाचन क्षेत्र से गोविंदा बाबू पुजारी को बीजेपी का टिकट दिलाने का वादा किया था और दावा किया था कि वह आरएसएस के नेताओं को जानती है, जो उसे टिकट दिलवा सकते हैं। शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया था कि उसे मठ में ले जाया गया था, जहां स्वामीजी ने पैसे की मांग की थी और उसने पैसे बेंगलुरु में अपनी जयनगर शाखा में दिए थे। स्वामीजी ने दावा किया था कि उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीबी संबंध हैं और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया था कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला, तो पैसे वापस कर दिये जायेंगे।
                   जब बाबू टिकट पाने में असफल रहे, तो उन्होंने चैत्र से अपने पैसे वापस करने को कहा। अपनी शिकायत में, बाबू ने दावा किया था कि आरोपी ने उसके पैसे वापस करने से इनकार कर दिया और उसे धोखा दिया। उन्होंने उनकी आय के स्रोत को केंद्रीय जांच एजेंसियों के सामने उजागर करने की धमकी दी। चैत्र दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं और हिंदुत्व अनुयायियों के बीच लोकप्रिय है।नफरत भरे भाषण देने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। बाबू ने खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता और बिलवा समुदाय के नेता बताया है, जो तटीय कर्नाटक क्षेत्र में प्रभावशाली है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...