Homeदेशनक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद,14 घायल

नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद,14 घायल

Published on

न्यूज़ डेस्क
छत्तीसगढ़ के बीजापुर सीमावर्ती इलाके में आज पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। 14 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकाप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने रक्षामंत्रालय के विमान तल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला सुकमा-बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुश लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने हेतु आज नवीव सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई।

उन्होंने बताया कि कैम्प स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये।

उक्त मुठभेड़ में 03 जवान शहीद हुये -गोली लगी तथा 14 जवान घायल हुये। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है तथा ईलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this