Homeदेशटाइफाइड को लेकर मन में अक्सर रहते हैं ये भ्रम, इनकी वजह...

टाइफाइड को लेकर मन में अक्सर रहते हैं ये भ्रम, इनकी वजह से भी बढ़ता है खतरा

Published on

टाइफाइड आज भी कई इलाकों में एक गंभीर बीमारी बना हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह दूषित पानी और खाना है।साफ-सफाई की कमी वाले क्षेत्रों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। समस्या यह भी है कि टाइफाइड को लेकर फैली गलत धारणियां लोगों को समय पर इलाज से दूर कर देती हैं।

टाइफाइड हर साल हजारों लोगों को प्रभावित करता है, खासकर उन जगहों पर जहां पीने का पानी सुरक्षित नहीं है।यह बीमारी साल्मोनेला टाइफी नाम के बैक्टीरिया से होती है और खाना या पानी इसके फैलने का मुख्य जरिया है।सही समय पर पहचान और इलाज से जान बचाई जा सकती है, लेकिन कई मरीज देर से अस्पताल पहुंचते हैं।

एक आम गलतफहमी यह है कि टाइफाइड हमेशा बहुत तेज बुखार से ही शुरू होता है जबकि हकीकत में इसकी शुरुआत हल्के बुखार, सिरदर्द, कमजोरी या पेट की परेशानी से भी हो सकती है।शुरुआती लक्षण सामान्य लगने की वजह से लोग इसे वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

कई लोग यह भी मानते हैं कि अगर भूख ठीक है तो टाइफाइड नहीं हो सकता।जबकि सच्चाई यह है कि हर मरीज में भूख खत्म होना जरूरी नहीं होता।खासकर बच्चों और युवाओं में शुरुआती दिनों में बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं लगती, लेकिन अंदर ही अंदर इंफेक्शन बढ़ता रहता है।

यह धारणा भी गलत है कि साफ घरों में टाइफाइड नहीं हो सकता। बीमारी का सीधा संबंध सिर्फ घर की सफाई से नहीं है। दूषित पानी, कच्ची सब्जियां, बाहर का खाना या बर्फ भी इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं, चाहे घर कितना ही साफ क्यों न हो।

एक और खतरनाक मिथक यह है कि बुखार उतरते ही एंटीबायोटिक बंद कर देना चाहिए। ऐसा करना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। अधूरा इलाज बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म नहीं करता, जिससे बीमारी दोबारा लौट सकती है और दवाओं का असर भी कम हो सकता है।

कई लोग यह भी सोचते हैं कि टाइफाइड का टीका लगवाने के बाद जीवनभर सुरक्षा मिल जाती है।जबकि टीके का असर समय के साथ कम हो जाता है और यह सभी स्ट्रेन से पूरी सुरक्षा नहीं देता। इसलिए टीका लगने के बाद भी लक्षण दिखें तो जांच जरूरी है।
टाइफाइड से बचाव के लिए सिर्फ दवाओं पर भरोसा काफी नहीं है।साफ पानी पीना, खाने में सावधानी, सही समय पर जांच और पूरा इलाज बेहद जरूरी है। लगातार बुखार या टाइफाइड जैसे लक्षण दिखें तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...