20 जून को दिल्ली -एनसीआर में हो सकती है बारिश, बादलों की आवाजाही शुरू

0
127

न्यूज़ डेस्क
दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है, जिससे बुधवार को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और 20 जून को बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने बताया कि कल के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी और इस महीने के लास्ट तक मानसून दस्तक दे सकता है।

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अगले 3 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, सिक्किम, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और तमिलनाडु में अगले 24 घंटे के दौरान जमकर बादल बरस सकते हैं।

यूपी के छोड़कर उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे गर्म हवाएं चलने की संभावना है। उसके बाद भीषण गर्मी में धीरे-धीरे कमी आएगी। दक्षिणी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में आज लू की स्थिति बनी है। ओडिशा, झारखंड, जम्मू संभाग, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सूरज की तपिश जारी है।

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का उरई रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 7.7 ज्यादा है। दूसरे नंबर पर गर्म शहर हरियाणा का सिरसा था, जहां पारा 46.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के अमृतसर में भी 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here