दिल्ली की उत्तर- पूर्वी सीट पर दो बिहारियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला !

0
63

अखिलेश अखिल

हालांकि कन्हैया कुमार कहाँ से चुनाव लड़ेंगे या लड़ेंगे भी या नहीं इसकी कोई अभी तक ाधिकारिउक घोषणा नहीं की है लेकिन सूत्रों की माने तो कांग्रेस के युवा तुर्क कहे जाने वाले कन्हैया कुमार दिल्ली के उत्तर -पुर सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कांग्रेस इस सीट को लेकर काफी मंथन भी का रही है।

इस सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है और यहाँ सेक्  बीजेपी नेता मनोज तिवारी दो बार से लगातार सांसद चुने गए हैं। इस बार भी बीजेपी ने मनोज तिवारी को ही मैदान में उतारा है। जानकार मान रहे हैं कि इस सीट से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा जाता है तो दो बिहारियों के बीच दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। यह ऐसा  मुकाबला होगा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।  

 हालांकि कन्हैया को लेकर कई और सीटों पर भी बात चल रही है लेकिन अब सबसे ज्यादा उम्मीद यही है कि उन्हें दिल्ली से लड़ाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी सीट से अगर कन्हैया को टिकट मिलता है तो उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी से होगा।  मनोज तिवारी 2014 और 2019 के चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। 
2019 के लोकसभा चुनाव में लेफ्ट के टिकट पर कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद से लगातार सार्वजनिक मंचों पर कांग्रेस का पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। 

आज ही कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि हम 140 करोड़ जनता को बधाई देते हैं कि आपकी न्याय कि आवाज है, उस न्याय की आवाज को कांग्रेस ने संकल्प के तौर पर लिया है. इसलिए कांग्रेस के घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया है। 

सितंबर 2015 में कन्हैया जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष बने. तब वो अपने भाषणों को लेकर काफी चर्चा में आए। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं।  यहां पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस समझौते के तहत 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि उसने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here