छात्र दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया, शिक्षक ने हाथ पर चला दी ड्रिल मशीन

0
99

कानपुर (बीरेंद्र कुमार): ​शिक्षक का काम छात्रों को शिक्षा देकर उसे सभ्य नागरिक बनाना है। लेकिन कानपुर जिला में एक शिक्षक ने ऐसी अमानवीय हरकत की जिससे पूरा शिक्षक समुदाय ही शर्मसार हो जाएगा। कानपुर के प्रेमनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने पांचवी कक्षा के एक छात्र द्वारा दो का पहाड़ा नहीं सुनाने पर उस छात्र को अमानवीय सजा दे दी। छात्र के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि पहाड़ा नहीं सुनाने पर शिक्षक ने बच्चे के हाथ में ड्रिल मशीन चला कर उसे घायल कर दिया। छात्र के परिजनों ने थाने में इस मामले की शिकायत की है।

क्या है मामला?

पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने दावा किया है कि शिक्षक ने मुझे दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। लेकिन जब में पहाड़ा नहीं सुना पाया तो गुस्से में उन्होंने मेरे हाथ पर ड्रिल चला दिया। इसके बाद मेरे बगल में खड़े एक साथी छात्र ने ड्रिल को अलग से निकाल दिया लेकिन तब तक मेरा हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घटना के बाद स्कूल में मेरे हाथ का मामूली इलाज कर मुझे घर भेज दिया गया।

स्कूल में कैसे आया ड्रिल मशीन

इस घटना के संबंध में बताते हुए बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने बताया कि बच्चे के साथ हुई घटना की बात सुनकर स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विद्यालय के हेड मास्टर सुभाष यादव छुट्टी पर थे इसलिए सहायक अध्यापिका के पास इसका चार्ज था। स्कूल में सुरजीत कुमार की परमिशन पर कौशल विकास योजना के तहत बच्चों को कई तरह की शिक्षा दी जाती है, उसी क्रम में इस ड्रिल मशीन को स्कूल में रखा गया था।

मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे अधिकारी

स्कूल के प्रभारी शिक्षक ने मामले को दबा देने की नियत से हालांकि स्थानीय शिक्षा पदाधिकारियों को इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दिया। लेकिन पीड़ित छात्र के परिजनों ने जब घटना की जानकारी अधिकारियों को दी तब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इस मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस पूरी घटना की जांच के लिए एक कमिटी गठित कर दी गई है। प्रेम नगर और शास्त्री नगर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजेंगे। इस जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here