Homeदेशये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

Published on

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन तंत्र पर पड़ रहा है। समय पर खाना न खाना, बाहर का तला-भुना भोजन और जरूरत से ज्यादा मसालेदार चीजें खाने की वजह से अपच की समस्या होती जा रही है।अपच होने पर पेट में भारीपन, गैस डकार, जलन, बेचैनी जैसी दिक्कतें महसूस होती है। कई बार खाना खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी जैसा मन और सीने में जलन भी होने लगती है। इसे लेकर डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपको अपच की समस्या बार-बार हो रही है, तो उसके पीछे खानपान सबसे बड़ी वजह हो सकती है।ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी चीजें खाते हैं अपच की समस्या शुरू हो सकती है।

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा मिर्च मसाले वाला और तला-भुना खाना पचाने में भारी होता है।वहीं फास्ट फूड, जंक फूड और ज्यादा तेल में बनी चीजें पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकती है। यह चीज पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देती है, जिससे पेट में भारीपन और सीने में जलन की शिकायत होती है।

बहुत ज्यादा फैट वाला भोजन पचने में समय लेता है। इससे पेट देर तक भरा-भरा सा लगता है और गैस व सूजन की समस्या हो सकती है।खासतौर पर तली हुई चीजें, प्रोसेस्ड फूड और बाहर का खाना अपच को बढ़ा सकता है।

संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फल और इनके जूस कुछ लोगों में अपच और एसिडिटी रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकते हैं। इनमें मौजूद ज्यादा अम्लीय तत्व पेट और भोजन नली में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे बेचैनी बढ़ जाती है।

सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक से पेट में गैस और डकार की समस्या बढ़ जा सकती है।इनमें मौजूद ज्यादा चीनी और आर्टिफिशियल मिठास भी पाचन को नुकसान पहुंचा सकती है।

कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक और शराब का ज्यादा सेवन भी अपच की वजह बन सकता है।यह पेट में एसिड का लेवल बढ़ाते हैं, जिससे सीने में जलन और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती है। खासकर अगर इन्हें रात में लिया जाए तो यह ज्यादा नुकसान करते हैं।

डिब्बाबंद, पैकेट वाले स्नैक्स और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड में फाइबर कम और नमक-फैट ज्यादा होता है।इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और अपच की परेशानी बढ़ सकती है।

अपच से बचने के लिए हल्का और संतुलित भोजन करें।समय पर खाना खाएं, भोजन को अच्छी तरह से चबाएं और तला-भुना व जंक फूड कम करें। दिन में थोड़ा टहलना और हल्की एक्सरसाइज पाचन के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

Latest articles

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

  हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

More like this

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

  हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...