Homeदेशभोले बाबा ने कहा- मेरे चरणों की धूल लो, इसके बाद भीड़...

भोले बाबा ने कहा- मेरे चरणों की धूल लो, इसके बाद भीड़ दौड़ पड़ी उनके पीछे

Published on

लोकसभा के नेता राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अपने दिल की बात कांग्रेस नेता से की। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि राहुल गांधी ने हमसे पूछा कि यह सब कैसे हुआ?तब मैंने उन्हें बताया कि चलते समय बाबा ने भक्तों से कहा था कि मेरे चरणों की धूल लो।उनके इतना कहने के बाद लोग उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़े। ऐसा करते समय वे एक-दूसरे से टकरा गए।ऐसा करते हुए के एक के ऊपर एक करके गिरते चले गए।जब मेरी मां घर नहीं लौटी, तो हम उनकी तलाश करने लगे तो वहां हमें केवल कीचड़ में लिपटे शव नजर आ रहे थे।

राहुल गांधी के दौरे के बाद पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने हमसे पूछा कि अपराधी कौन है? तो हमने बताया कि हमारे अनुसार, इस घटना के लिए बाबा (भोले बाबा) जिम्मेदार हैं। भगदड़ के पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात की।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है।इसमें कई लोगों की जान चली गई है।मैं इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहता हूं, लेकिन प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीब परिवार हैं। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करता हूं कि वे मुआवजे की राशी बढ़ाएं।यदि मुआवजे में देरी होती है, तो इससे किसी को फायदा नहीं होगा।कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने मृतकों के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बात की। परिवार के सदस्यों ने मुझे बताया कि वहां कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद से वे सदमे में हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this