Homeदेशशिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

Published on

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता आ रहा है।. इन्हीं में से एक है बेल का पेड़।बेल के पत्तों को आमतौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, इसे भगवान शिव पर भी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार ये हमारे सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। जी हां, कई विशेषज्ञों का मानना है कि बेलपत्र के नियमित सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है।एक रिसर्च “AEGLE MARMELOS (BAEL PATRA): AN AYURVEDIC PLANT WITH ETHNOMEDICINAL VALUE” के अनुसार बेलपत्र में ऐसे पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं।आइए बताते हैं इसके फायदे के बारे में, जिससे आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है।

रिसर्चके के अनुसार बेलपत्र सेवन के निम्न फायदे हैं –
डायबिटीज में फायदेमंद:
बेलपत्र में ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।आयुर्वेद में भी लंबे समय से इसका उपयोग डायबिटीज के मरीजों के लिए किया जाता है। नियमित रूप से बेलपत्र का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को सही रखने में मदद करता है।

पेट के लिए अच्छा:बेलपत्र और बेल फल पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं।इससे गैस, कब्ज, दस्त और अपच जैसी दिक्कतों में राहत मिल सकती है।

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है:बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

लीवर को स्वस्थ रखता है:बेलपत्र लीवर को मजबूत बनाने और शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है।

बैक्टीरिया और फंगस से बचाव: बेलपत्र में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं।ये गुण शरीर को कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मदद कर सकते हैं और संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं।

सूजन और दर्द में राहत:बेलपत्र में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, इसलिए ये शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि बेल के पत्ते घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...