Homeटेक्नोलॉजीसिम निकालते ही बंद होगा ऐप, जानिए क्या है नया नियम

सिम निकालते ही बंद होगा ऐप, जानिए क्या है नया नियम

Published on

भारत में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर लगाम कसने के लिए व्हाट्सऐप ने बड़ा कदम उठाया है।जल्द ही ऐप में ‘सिम बाइंडिंग’ फीचर लागू होने वाला है इसका मतलब है कि अब बिना सक्रिय सिम कार्ड के व्हाट्सऐप चलाना संभव नहीं होगा।

सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा तकनीक है जिसमें ऐप केवल उसी फोन पर काम करता है, जिसमें रजिस्टर किया गया सिम कार्ड मौजूद हो। अभी तक व्हाट्सऐप वाई-फाई या किसी भी इंटरनेट नेटवर्क से चलता था, चाहे फोन में सिम हो या न हो।लेकिन नये नियम के बाद अगर आप सिम निकाल देंगे या बदल देंगे, तो व्हाट्सऐप तुरंत बंद हो जाएगा।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने पाया कि कई साइबर अपराधी नकली नंबरों से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर ठगी करते हैं। वे सिम कार्ड नष्ट कर देते हैं या दूसरे फोन में इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है।सिम बाइंडिंग से ऐसे अपराधों पर रोक लगेगी और यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन (2.26.8.6) में इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसे सभी भारतीय यूजर्स के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा।

गूगल पे और फोनपे जैसे UPI ऐप्स में पहले से ही सिम बाइंडिंग मौजूद है।इससे ट्रांजैक्शन केवल उसी फोन से होते हैं जिसमें रजिस्टर किया गया सिम कार्ड लगा हो। अब व्हाट्सऐप भी इसी मॉडल को अपनाने जा रहा है ताकि चैटिंग और कॉलिंग सुरक्षित हो सके।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को पूरा करने के लिए हाईकोर्ट को दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को पूरा करने के लिए न्यायिक अधिकारियों...

मिडिल ईस्ट में ट्रंप के साथ हो जाएगा खेल! ईरान को क्रूज मिसाइल देगा चीन

अमेरिका की ओर से बार-बार दी जा रही धमकी को बीच अब ईरान ने...

स्किन पर नजर आएं ये 11 लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, वरना सड़ जाएगी आपकी किडनी

किडनी की बीमारी को अक्सर "साइलेंट" कंडीशन कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती दौर में...

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

More like this