Homeदेशसुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू, अब है फिल्मी चकाचौंध...

सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू, अब है फिल्मी चकाचौंध से दूर

Published on

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना जन्मदिन मना रहे है।विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय एक पंजाबी हैं और मां तमिल हैं। विवेक ने अपनी पढ़ाई मेयो कॉलेज, अजमेर से की।

विवेक ने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और विवेक को इसके लिए दो फिल्मफेयर अवार्ड्स – बेस्ट डेब्यू और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला। इसके अलावा उन्हें कई अन्य अवार्ड्स भी मिले।

कंपनी के बाद विवेक एक बार फिर से सुर्खियों में आए फिल्म साथिया के साथ, जो एक रोमांटिक ड्रामा थी। इस फिल्म ने उनकी एक्टिंग के टैलेंट को साबित किया और उनकी फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा हुआ।

फिल्म क्यों हो गया ना की शूटिंग के दौरान विवेक और ऐश्वर्या राय के बीच करीबी बढ़ी और दोनों ने डेटिंग शुरू की। हालांकि, जहां विवेक ने इस रिश्ते को खुलकर स्वीकारा, वहीं ऐश्वर्या ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा।इस दौरान विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया कि सलमान खान ने एक रात उन्हें 41 बार कॉल किया और धमकी दी।

2006 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओमकारा में विवेक ने केसु फिरंगी की भूमिका निभाई, जो शेक्सपीयर की कहानी ऑथेलो पर आधारित थी।2007 में, विवेक ने फिल्म शूटआउट ऐट लोखंडवाला में गैंगस्टर माया डोला का किरदार निभाया, जिससे उन्हें आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता मिली।

2013 में विवेक ने दो बड़ी फिल्मों के साथ वापसी की।उन्होंने ग्रैंड मस्ती में अभिनय किया, जो 2004 की हिट कॉमेडी मस्ती का सीक्वल थी। साथ ही, उन्होंने क्रृष 3 में पहली बार विलन का रोल प्ले किया।फिलहाल विवेक बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

विवेक ओबेरॉय को जन्मदिन और उनके भविष्य सफलता की की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Latest articles

एंटीबायोटिक दवाएं काम नहीं करेंगी तो इंसानों पर क्या पड़ेगा असर,कितनी बढ़ जाएंगी मौतें

अक्सर जब भी गले में खराश, बुखार या मूत्र मार्ग संक्रमण यानी UTI जैसी...

क्या होता है TCP/IP और कैसे ये पूरी ऑनलाइन दुनिया को करता है कंट्रोल

इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन क्या आपने कभी...

IPS पूरन ने यौन शोषण-जातिवाद को बढ़ावा दिया,वीडियो में ASI ने लगाए आरोप

  हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के...

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार दोपहर को अपने उम्मीदवारों...

More like this