Homeदेशआतंकी उमर के करीबी जासिर बिलाल वानी को 10 दिन की रिमांड

आतंकी उमर के करीबी जासिर बिलाल वानी को 10 दिन की रिमांड

Published on

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले के आरोपी उमर उन नबी के करीबी जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को NIA ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आज (19 नवंबर, मंगलवार) उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 10 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

NIA के अनुसार, जासिर बिलाल वानी (दानिश) केवल तकनीकी मदद नहीं देता था, बल्कि उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरे हमले की योजना बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। जांच में यह सामने आया कि दानिश उमर का सबसे भरोसेमंद सहयोगी था और हमले की साजिश के हर चरण में शामिल था।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, NIA ने उमर के करीबी जासिर बिलाल वानी को श्रीनगर से दबोचा था। जासिर उर्फ दानिश ने आतंकी हमलों के लिए ड्रोन और रॉकेट की खेप तैयार की थी। वहीं, उमर का एक और साथी आमिर राशिद अली भी गिरफ्त में आ चुका है, जिससे भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर तबाही की पूरी साजिश बेनकाब हुई है।

NIA ने एक बयान में कहा, कि अनंतनाग के काजीगुंड निवासी वानी को सोमवार को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया और उसने कथित तौर पर ड्रोन में बदलाव करके और घातक कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट बनाने का प्रयास करके आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की थी।

जासिर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना की अदालत में पेश किया गया। एनआईए ने सोमवार को एक बयान में वानी को हमले का सक्रिय सह-साजिशकर्ता बताया, जिसने आतंकी हमलों की साजिश रचने के लिए आतंकवादी उमर उन नबी के साथ मिलकर काम किया।

Latest articles

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

More like this