पाकिस्तान में सेना के ठिकाने पर आतंकी हमला ,18 लोगों की मौत

0
110

न्यूज़ डेस्क
दूसरे देशों में आतंकी गतिविधियां चलाने वाला पाकिस्तान खुद भी आतंक से परेशान है। अब पाकिस्तान में ही सबसे ज्यादा आतंकी घटनाएं होती दिख रही है।अब आतंकवाद पाकिस्तान में भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। आए दिन पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले सामने आते रहते हैं।

इसी तरह की एक और घटना सोमवार को हुई। सोमवार को तड़के सुबह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पाकिस्तानी सेना की एक छावनी पर 10 आतंकियों ने हमला कर दिया। पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी आतंकियों पर भारी पड़ने लगी। ऐसे में आतंकियों ने विस्फोटक व्हीकल को सेना की छावनी की दीवार में घुसा दिया। इससे जोर का धमाका हुआ। इस धमाके से छावनी की दीवार ढह गई। साथ ही छावनी के बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा। धमाके की वजह से पाकिस्तानी सेना के 8 सैनिक मारे गए।

पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। सेना की जवाबी कार्रवाई में सभी 10 आतंकी मारे गए। जानकारी के अनुसार ये आतंकी हाफिज गुल बहादुर नाम के आतंकी संगठन के थे। हालांकि अभी तक इस संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पाकिस्तानी सेना की छावनी पर हुए आतंकी हमले की निंदा की और मरने वाले सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। साथ ही शरीफ ने आतंकियों को ढेर करने और हमले को और गंभीर और विनाशकारी बनाने के आतंकियों के प्रयास को नाकाम करने के लिए सेना की सराहना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here