महाराष्ट्र : नांदेड़ में गरजे तेलंगाना के CM केसीआर,कहा- 75 साल बाद भी देश को पानी, बिजली नहीं मिल रहा

0
402

न्यूज डेस्क
महाराष्ट्र के नांदेड़ में आज भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) की बड़ी रैली आयोजित हुई, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव भी पहुंचे, उन्होंने जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। ऐसा पहली बार हुआ है, जब तेलंगाना के बाहर किसी दूसरे राज्य में बीआरएस की रैली हुई हो।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के इतने साल बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, न पीने के लिए न सिंचाई के लिए। इतनी सरकार आई गई उन्होंने आखिर क्या किया। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में इतने किसान आत्महत्या करते हैं, इससे मुझे बहुत दुख होता है।

देश में केवल भाषण चल रहा,किसान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा: सीएम केसीआर

मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि अबकी बार किसान सरकार अब हमें राष्ट्रीय स्तर पर जाना है। अब एक बड़ा परिवर्तन चाहिए। कई लोग आते हैं और लंबा-लंबा भाषण दे कर चले जाते हैं। मन की बात करके चले जाते हैं। 75 साल बाद भी देश को पानी, बिजली नहीं मिल रहा है। खाली देश में भाषण चल रहा है, किसान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यहां देखिये CM KCR की पूरी प्रेस कॉंफ्रेंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here