अरविंद केजरीवाल से मिलकर तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों पर की बातचीत

0
191
  • बीरेंद्र कुमार झा

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात की । इस मुलाकात की जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर की है। तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के कुछ अंश भी साझा किए हैं तेजस्वी यादव ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान वर्तमान सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी को मिलकर देश को बचाना है। तेजस्वी यादव इस समय अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने दिल्ली आए हुए हैं, जो सिंगापुर में इलाज के बाद वापस स्वदेश लौटकर अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं।

मुलाकात के कई मायने

तेजस्वी यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों संसाधनों ,राष्ट्रीय संपत्ति और यहां तक कि पूरे देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। हम सभी को मिलकर देश बचाना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज केंद्र के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है। इस काम को नीतीश कुमार पहले से ही कर रहे हैं । बीते साल ही उन्होंने भी केजरीवाल समेत कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की थी। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री से तेजस्वी के मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here