Homeदेशअमित शाह के बाद नरेंद्र मोदी से होगी तेजस्वी यादव की मुलाकात

अमित शाह के बाद नरेंद्र मोदी से होगी तेजस्वी यादव की मुलाकात

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक पखवाड़ा पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने जा रही है। अगस्त में जेडीयू का बीजेपी से गठबंधन के टूटने और फिर इसका आरजेडी वाले महागठबंधन की बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बिहार विधान मंडल के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी। यह मुलाकात जुलाई के महीने में हुई थी। इसमें तेजस्वी यादव बतौर नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए थे, लेकिन अब तेजस्वी यादव की नरेंद्र मोदी से मुलाकात उपमुख्यमंत्री के रूप में होने वाली है।

30 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है बैठक

तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात 30 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से कोलकाता में नमामि गंगे योजना के तहत एक कार्यक्रम प्रायोजित है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय परिषद के सभी मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शामिल नहीं होंगे। उनकी तरफ से इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में शामिल होंगे। इस तरह एक बार फिर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम में गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और नदियों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई नमामि गंगे योजना पर चर्चा होगी।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25 वीं बैठक में अमित शाह से मिले थे तेजस्वी यादव

इससे पहले तेजस्वी यादव बतौर उपमुख्यमंत्री पूर्व क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में अमित शाह से मिले थे। केंद्रीय मंत्री के तौर पर अमित शाह की अध्यक्षता में कोलकाता में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पश्चिम बंगाल के सचिवालय में आयोजित की गई थी। परिषद की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं गए थे,और उन्होंने मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर इस में भाग लेने के लिए भेजा था। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेजबान थी और उसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए थे।

 

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...