HomeदेशTejashwi Yadav: आज बहुत से लोग फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे, चाहता...

Tejashwi Yadav: आज बहुत से लोग फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे, चाहता तो मैं भी डिग्री ले लेता,तेजस्वी का विपक्षियों को करारा जवाब

Published on

न्यूज डेस्क
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अक्सर अपनी कम पढ़ाई लिखाई को लेकर विपक्षियों के निशाने पर रहते हैं। लेकिन शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी कम पढ़ाई-लिखाई को लेकर खुलकर बोला है। उन्होंने कहा कि मैं दो-दो सीएम का बच्चा हूं, लेकिन मैंने ईमानदारी से काम किया।

तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि हम तो दो-दो सीएम के बच्चे रहे लेकिन फिर भी! चाहते तो डिग्री मिल ही जाता, लेकिन हमने ईमानदारी से काम किया। दो-दो मुख्यमंत्री के बेटे होने के बाद भी गलत तरीके से डिग्री हासिल नहीं की। कई लोगों के पास जाली डिग्रियां हैं लेकिन हमने नहीं लिया। तेजस्वी ने आगे कहा कि इसलिए पढ़ाई की डिग्री लेने में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। बच्चों के माता-पिता को जितना संभव हो सके, वे अपने बच्चों को डिग्री दिलाएं। आज मुझे महसूस होता है कि भइया डिग्री ले लेनी चाहिए थी।

तेजस्वी यादव पटना में स्कूल के ऐनुअल स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में कहा कि बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा​ कि पहले एक कहावत था कि ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब… खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब…’ लेकिन, अब यह नहीं चलेगा। अब, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरूरत है कि बच्चे आईफोन और टैब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this