Homeदेशसुधाकर सिंह पर भड़के तेजस्वी यादव,नाम लिए बिना RJD विधायक को बताया...

सुधाकर सिंह पर भड़के तेजस्वी यादव,नाम लिए बिना RJD विधायक को बताया बीजेपी समर्थक

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे आरजेडी विधायक और पूर्व कृषिमंत्री सुधाकर सिंह अब मुश्किल में फंस सकते हैं। पार्टी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो कोई भी सरकार या नीतीश कुमार के खिलाफ बोलेगा, वह बीजेपी का एजेंट माना जाएगा। मीडिया से इस मुद्दे पर बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बात स्पष्ट हो जाना चाहिए कि महागठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ अगर कोई किसी तरह की टिप्पणी करता है तो यह माना जाएगा कि वह बीजेपी की नीतियों का समर्थन कर रहा है। इस बात में किसी को किसी प्रकार जा शक नहीं होना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने दिए कार्रवाई के संकेत

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब दिल्ली में आरजेडी का केंद्रीय अधिवेशन हुआ था तब उसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि महागठबंधन या उसके नेतृत्व पर लालू प्रसाद या मेरे अलावा कोई टिप्पणी नहीं करेगा। इसके बावजूद अगर किसी ने नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी की है तो उस मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के संज्ञान में लाया गया है। लालू यादव बीमार होते हुए भी गंभीरता से इन चीजों को देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है। बीजेपी के बड़े-बड़े मोहरे हैं और वह क्या-क्या कर सकती है, यह सबको पता है। तेजस्वी यादव ने जल्दी ही सुधाकर सिंह पर कार्रवाई होने के संकेत भी दे दिए हैं।

सुधाकर सिंह लगातार कर रहे हैं नीतीश कुमार पर टिप्पणी

सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं ऐसे में सुधाकर सिंह के बयानों को लेकर महागठबंधन में भारी उबाल की स्थिति देखी जा रही है। सुधाकर सिंह द्वारा नीतीश कुमार पर किए जा रहे व्यक्तिगत टिप्पणी को देखते हुए जेडीयू की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा ने भी पलटवार करते हुए लालू के जंगल राज की बात उठा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हालांकि इस मामले पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर यह कह कर किनारा कर लिया कि इस मामले को आरजेडी के लोग देखेंगे। नीतीश कुमार की इस प्रतिक्रिया के बाद तेजस्वी यादव का इस प्रकार का बयान आना, साफ बता रहा है कि जल्दी ही आरजेडी सुधाकर सिंह को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकती है।

 

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...