अमित शाह के पटना दौरे पर तेजस्वी यादव ने किया हमला ,कहा -बीजेपी सबसे झूठा पार्टी  

0
87


न्यूज़ डेस्क 
पटना में तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेता अमित शाह पर हमला करते हुए बीजेपी को सबसे झट्ठा पार्टी कहा है। तेजस्वी ने यह हमला तब किया है जब अमित शाह पटना दौरे पर हैं। 

उन्होंने कहा, “अमित शाह पहले भी आए थे जब नीतीश कुमार उनके साथ नहीं थे, तब कहते थे ‘नीतीश बाबू आपके लिए दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं, खुल गए’। ये लोग झुठ्ठा पार्टी है। इनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। इनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जितना इनके(बीजेपी) नेता आएंगे उतना हमारा वोट बढ़ेगा।”   

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “आज भागलपुर में हमारी राहुल गांधी के साथ रैली है। पूरा इंडिया गठबंधन एक साथ है। हम एक साथ काम कर रहे हैं। बिहार इस बार अच्छे परिणाम हमारे पक्ष में देने का काम करेगा…बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बिहार में निवेश का मुद्दा सबसे बड़ा है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा बिहार में कारखाने लगने चाहिए। पलायन का मुद्दा है…केंद्र सरकार बहाली नहीं निकाल रही है। सबसे ज्यादा बहाली सेना और रेलवे में निकलती थी वे चौपट हो गया है। 8-10 साल से रेलवे में कोई अच्छी बहाली नहीं निकली है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here