तेज प्रताप साजिश रचने वाले 5 नामों का करेंगे खुलासा, स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे

0
62

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वे जल्द ही उन पांच नामों का खुलासा करेंगे जिसने उनके खिलाफ साजिश रची और उनको पार्टी और परिवार से बाहर निकलवाया।तेज प्रताप ने कहा कि साजिश के तहत उनके निजी जिन्दगी के बारे में सबको बताया गया। लालू यादव को लेकर जब उनसे सवाल हुआ तो वो भावुक हो गए।उन्होंने कहा कि हसनपुर की जनता ने उन्हें चुना है, किसी के आशीर्वाद से वे विधायक नहीं बने हैं।

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे संगठन, परिवार, पार्टी हर जगह से निकाल दिया गया हैं। मैंने कभी किसी के लिए गलत नहीं सोचा है। हमेशा माता-पिता का सम्मान किया है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने ये एक बड़े भाई का आशीर्वाद है।मेरा पूरा सहयोग है वे आगे बढ़ें।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि किस तरीके से यह प्रकरण हुआ, किन लोगों के माध्यम से साजिश करके मुझे पार्टी से निकाला गया, इसे बिहार की पूरी जनता ने देखा है। पूरी जनता मेरा स्वभाव जानती है, इसी का गलत फायदा उठाकर मुझे कुछ लोगों ने दबाने की कोशिश की। तेज प्रताप यादव दबने वाला नहीं है। मैं कुछ लोग, जो वहां बैठे हैं उन्हें चुनौती देता हूं।मैं अब जनता के बीच जाऊंगा, जनता न्याय करेगी।

लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादवने कहा कि मेरे निजी जीवन पर लोगों ने सवाल कियासे। ये कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए।हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं। मेरी जान को खतरा है।पिता जी को मेरी शुभकामनाएं। उनको मेरी भी आयु लगे।उनका भविष्य उज्जवल हो. तेजस्वी आगे बढ़े, बिहार के मुख्यमंत्री बनें, ये मेरा आशीर्वाद है।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि 4-5 लोगों ने साजिश किया। जिस तरह से मुझे पार्टी से बाहर निकाला गया इसे तो पूरे बिहार की जनता ने देखा है।पूरे बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव किस तरह का है।मेरा व्यवहार किस तरह का है और कैसे हम लोगों से घुल मिल जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर जो 4-5 लोग वहां बैठे हैं ,उन लोगों ने सोचा है कि इससे यह अकेला पड़ जाएगा तो इसको दबा देना है। तेज प्रताप यादव दबने वाला नहीं है।हम यह बात उनको बता देना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here