Homeदेशवेंकटेश्वर के दर्शन के बाद चंद्रबाबू नायडू बोले हिंदू धर्म की रक्षा...

वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद चंद्रबाबू नायडू बोले हिंदू धर्म की रक्षा और तिरुपति शुद्धि की बात

Published on

चुनाव के दौरान चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण की बात करने वाले आंध्र प्रदेश के नए सीएम चंद्रबाबू नायडू को लेकर विपक्षी सवाल उठाते थे कि कड़े हिंदुत्ववादी विचारधारा वाले बीजेपी से टीडीपी का तालमेल नहीं हो सकेगा और यह सरकार जल्दी ही गिर जाएगी।लेकिन अब चंद्रबाबू नायडू भी सॉफ्ट हिंदुत्ववादी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ने लगे हैं ।परिवार सहित तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे चंद्रबाबू नायडू ने सपरिवार भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम तिरुपति मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे और जो गलत चीज यहां शुरू हुई है, उन्हें दूर करेंगे। चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा कि हम हिंदू आस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के ट्रस्ट में काफी गड़बड़ियां हैं।इन्हें दूर किया जाएगा।ऐसा कहते हुए इनका इशारा जगनमोहन रेड्डी सरकार के दौर में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट में हुए बदलावों की ओर था।उन्होंने कहा कि मैं तिरुमला में करप्शन को खत्म करने और हिंदू आस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं।

ओम नमो वेंकटेशाय का ही नारा गुजेंगा तिरुपति मंदिर में

भगवान वेंकटेश की पूजा करने के लिए सपरिवार तिरुपति पहुंचे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम राज्य में सफाई अभियान की शुरुआत तिरुमाला से करेंगे। उन्होंने कहा कि तिरुमाला में कुछ और नहीं सिर्फ गोविंदा का नाम ही गूंजेगा। पवित्र तिरुमाला को खराब करना सही नहीं है। आप जब तिरुपति आते हैं तो यहां बैकुंठ जैसा महसूस होना चाहिए यहां ओम नमो वेंकेटेशाय के अलावा और कोई नारा नहीं गुंजना चाहिए।

जगन मोहन रेड्डी के पूर्व सरकार पर बरसे चंद्रबाबू नायडू

जगन मोहन रेड्डी सरकार पर बरसते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बीते 5 सालों में यहां की व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने इस मंदिर को बाजार के हवाले कर दिया था।उन्होंने कहा कि यहां प्रसाद अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए, लेकिन रेट नहीं बढ़ना चाहिए।इसके अलावा दर्शन के लिए ब्लैक मार्केट में टिकट की बिक्री होना भी गलत है। उन्होंने कहा कि आस्था के सच्चे केंद्र को जगनमोहन सरकार ने गांजा, शराब और नॉनवेज खाने का केंद्र बना दिया था।

एक ईसाई को बना दिया गया था तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट का अध्यक्ष

तिरुपति मंदिर में हिंदू आस्था को लेकर पूर्व की जगह मोहन रेड्डी की सरकार पर मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने तिरुपति से वाईएसआर कांग्रेस के विधायक करुणाकर रेड्डी को ट्रस्ट का अध्यक्ष बना दिया था। तब भी इसे लेकर टीडीपी ने रेडी की सरकार पर निशाना साधा था। उनका कहना था कि करुणाकर को अध्यक्ष बनाना गलत था क्योंकि उनका हिंदू धर्म से कोई ताल्लुक ही नहीं है और वह ईसाई मत को मानते हैं। टीडीपी के सचिव रुचि रामप्रसाद ने तब कहा था कि उनका तो हिंदुत्व में कोई यकीन ही नहीं है और उनके ईसाई कनेक्शन के बारे में कौन नहीं जानता है, इसके बावजूद रेडी सरकार ने उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाकर हिंदू आस्था से खिलवाड़ किया था ।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...