Homeदेशटीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को जान का खतरा !

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को जान का खतरा !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

क्या आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को जान का खतरा है ? चंद्रबाबू नायडू इन दिनों जेल में हैं और उनपर कई तरह के घोटाले के आरोप लगे हुए हैं। इसी बीच उनके बेटे लोकेश ने कहा है कि आंध्रा सरकार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता बीमार चल रहे हैं। उनको कुछ भी हो गया तो इसके लिए राज्य की सरकार जिम्मेदार होगी। हम सरकार को बता रहे हैं कि मेरे  पिता की जान को खतरा है। इसी के साथ नायडू की पत्नी ने भी उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है।                       

                      गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू इस वक्त जेल में बंद हैं। मामला आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम के घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिस संबंध में 9 दिसंबर 2021 को क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ने आपराधिक केस दर्ज किया था। आरोप है कि चंद्रबाबू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी की पिछली सरकार ने परियोजना के शुभारंभ के 3 महीने के भीतर 371 करोड़ रुपए का बजट जारी किया था, जिसमें से लगभग 130 करोड़ रुपए ही इस परियोजना पर खर्च किए और इससे लगभग दुगनी यानि 241 करोड़ रुपए की रकम कथित तौर पर पांच शेल कंपनियों को भेज दिए।
        इस मामले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू जेल में हैं, वहीं एक अन्य मामले (अंगालू में रैली में पथराव की घटना) में शुक्रवार को ही आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दी है। 12 अक्टूबर को मामले की सुनवाई पूरी कर लेने के बाद सुरक्षित रखे फैसले को सार्वजनिक करते हुए कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। इसके अलावा आज ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फाइबरनेट मामले में चंद्रबाबू नायडू को 18 अक्टूबर तक अरेस्ट नहीं किया जाएगा।
                   इसी बीच पूर्व सीएम के बेटे और पार्टी के महासचिव नारा लोकेश ने प्रदेश की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ हैंडलर पर लिखा है, ‘पूर्व मुख्यमंत्री और नायडू की जान को खतरा है। उन्हें जान-बूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी सुरक्षा खतरे में है। वे गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं, मच्छरों से परेशान हैं, दूषित पानी पी रहे हैं, वजन कम हो रहा है और समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। आंध्र प्रदेश सरकार उन्हें स्टेरॉयड देने की कोशिश कर रही है’।
                       अपने पिता की जान को खतरा बताते हुए नारा लोकेश ने कहा है कि अगर उनके पिता को कुछ भी हुआ तो उसके लिए सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ही जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम की पत्नी भुवनेश्वरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर लिखा है, ‘मैं अपने पति की भलाई के लिए चिंतित हूं, क्योंकि जेल में रहने के दौरान सरकार उन्हें समय पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में विफल रही है। उनका वजन पहले ही 5 किलो कम हो चुका है’। साथ ही पुत्रवधु ब्राह्मणी ने भी चिंता व्यक्त की है।
         साथ ही उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के मामले को लेकर लोकेश ने इससे पहले 11 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भी अपने पिता की सुरक्षा पर चिंता जताई थी। 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...