Homeखेलटाटा समूह को मिला पांच साल के लिये आईपीएल का प्रायोजन अधिकार 

टाटा समूह को मिला पांच साल के लिये आईपीएल का प्रायोजन अधिकार 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के टाइटल प्रायोजन अधिकार शनिवार को टाटा ग्रुप को पांच साल के लिए दे दिए।बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने कहा “ हमें आईपीएल के शीर्ष प्रायोजक के रूप में टाटा समूह के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”

 शाह ने कहा कि ”लीग ने कौशल, उत्साह और मनोरंजन के अपने बेजोड़ मिश्रण के साथ दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसी तरह टाटा समूह विभिन्न वैश्विक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हुए, उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में उभरा है। यह सहयोग विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति पारस्परिक समर्पण की भावना का प्रतीक है।”

विविध कार्यक्षेत्रों वाले टाटा समूह ने 2500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड मूल्य पर बीसीसीआई के साथ अपने सहयोग को नवीनीकृत किया है, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक प्रायोजन राशि है।

आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, “ आईपीएल 2024-28 के शीर्षक प्रायोजन के लिए टाटा समूह के साथ सहयोग आईपीएल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। टाटा समूह द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ राशि विशाल मूल्य का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व राशि न केवल लीग के इतिहास में एक नया मानदंड स्थापित करती है, बल्कि वैश्विक प्रभाव वाले एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में आईपीएल की स्थिति की भी पुष्टि करती है। टाटा समूह की क्रिकेट और खेल के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है, और हम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर हैं। एक साथ मिलकर और प्रशंसकों को अद्वितीय क्रिकेट मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं।”

टाटा समूह के पास पहले 2022 और 2023 में आईपीएल के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार थे और वह दुनिया की सबसे बड़ी महिला टी20 लीग, महिला प्रीमियर लीग का शीर्षक प्रायोजक भी है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this