Homeदेशजम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले मामले पर सुप्रीम कोर्ट...

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगी

Published on

न्यूज़ डेस्क
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को तो हटा दिया गया है लेकिन अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सबको इन्तजार है। शीर्ष अदालत सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का सबको इन्तजार है।मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने इस मुद्दे पर विभिन्न पक्षों और केंद्र सरकार की दलीलें सुनीं है।
              भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा है कि इस बहुचर्चित मुद्दे पर सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उधर ,पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि यह निर्णय ‘लोगों और देश के हितों के पक्ष में’ होने की संभावना नहीं है।नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोई भी निश्चित तौर पर यह नहीं कह सकता कि अदालत का फैसला क्या होगा। उन्होंने कहा, “हम इंतजार करेंगे और फिर तय करेंगे कि हमारी भविष्य की कार्रवाई क्या होनी चाहिए।”
              पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में होगा।अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुजफ्फर शाह ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला देश के संविधान की परीक्षा होगा।शाह ने एक कदम आगे बढ़कर कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के लिए भी एक परीक्षा होगा।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आम आदमी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा है कि क्या धारा 370 और 35ए हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी या फिर इन्हें कुछ हद तक बहाल किया जाएगा।अदालत जो फैसला करेगी वह सभी को स्वीकार करना होगा। इस फैसले की कानूनी और संवैधानिक दोनों तरह की वैधता है।
          शाह ने कहा “जो लोग कह रहे हैं कि फैसले के बारे में जानने के बाद वे भविष्य का फैसला करेंगे, वे दिवास्वप्न देख रहे हैं। यह पांच न्यायाधीशों की एक संवैधानिक पीठ है और देश के संविधान के बारे में उनसे अधिक जानकार कोई नहीं है।कभी कश्मीर में अलगाववादी भावना का केंद्र माने जाने वाले श्रीनगर शहर के निवासी 56 वर्षीय जलाल-उद-दीन ने कहा, “हर किसी को, चाहे मुस्कुराहट के साथ या नाराजगी के साथ, निर्णय को स्वीकार करना होगा।”

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...