Homeदेशसुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की याचिका,गैंगरेप के 11 दोषियों...

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की याचिका,गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई को दी थी चुनौती

Published on

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। बिलकिस बानो ने सर्वोच्च न्यायालय से मांग की थी कि वह अपने उस आदेश की समीक्षा करे, जिसके तहत उसने गुजरात सरकार को 1992 की नीति के तहत दोषियों को छूट देने पर विचार के लिए कहा था। गौरतलब है कि इसी साल 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी ग्यारह दोषियों को माफी देते हुए रिहा कर दिया था।

बिलकिस बानों ने दोषियों की रिहाई को दी थी चुनौती

गैंगरेप के दोषियों की रिहाई को चुनौती देते हुए बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इसमें 13 मई के आदेश पर दोबारा विचार करने की मांग की गई थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गैंगरेप के दोषियों की रिहाई में 1992 में बने नियम लागू होंगे। इसी आधार पर 11 दोषियों की रिहाई हुई थी।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा अगर सुप्रीम कोर्ट से भी न्याया नहीं मिलेगा तो कहां जाएंगे

बिलकिस बानो की याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान सामने आया है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो की अर्जी खारिज कर दी। बिलकिस बानो का 21 साल की उम्र में गैंगरेप किया गया,उसके 3 साल के बेटे और 6 परिवार वालों का कत्ल कर दिया गया,पर गुजरात सरकार ने उसके सभी रेपिस्ट को आजाद कर दिया। अगर सुप्रीम कोर्ट से भी न्याया नहीं मिलेगा तो कहां जाएंगे।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this