Homeदेशसुपर सोनिक मिसाइल 'स्मार्ट' का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए बनेगा काल  

सुपर सोनिक मिसाइल ‘स्मार्ट’ का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए बनेगा काल  

Published on

न्यूज़ डेस्क 
समंदर में देश की तरफ नजर रखने वाले अब किसी भी देश को भारत का सुपर सोनिक मिसाइल अब छक्के छुड़ाने को तैयार है। इस घातक काल रूपी मिसाइल का सफल परीक्षण आज जी ओडिशा के बालासोर तट से किया गया है।

डीआरडीओ द्वारा निर्मित यह मिसाइल दुश्मन देशों को बर्बाद करने के लिए काफी है। पाकिस्तान हो या चीन या फिर साजिश में शामिल हो रहा मालदीव। अब समंदर में कोई भी साजिश नहीं चलेगी। चीनी जासूसी जहाज भले ही मालदीव से पाकिस्तान तक चक्कर लगा ले लेकिन भारतीय मिसाइल सिस्टम की ताकत की थाह लेना चीनियों के औकात के बाहर की बात है।

भारतीय नौसेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने दुश्मन देशों की नींद उड़ाने के लिए भारत ने एक और कदम बढ़ा दिया है। ओडिशा के बालासोर तट से ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ़ टॉरपीडो’ यानी स्मार्ट का सफल परीक्षण किया किया गया।

डीआरडीओ ने बताया कि इस स्मार्ट  मिसाइल सिस्टम के आने से भारती समुद्री सीमाएं सुरक्षित हो जाएंगी। यह सिस्टम सुपरसोनिक गति से दुश्मन पनडुब्बी का पता लगाकर उसे नष्ट कर सकती है। इस मिसाइल में लगा टॉरपीडो पानी के अंदर जाकर दुश्मन की पनडुब्बी को बर्बाद कर देता है।

नौसेना विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। हिंद महासागर में अब भारत की ताकत और बढ़ जाएगी। सफल परीक्षण भारत की रक्षा तैयारियों और तकनीकी क्षमताओं प्रमाण है। SMART सिस्टम से भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत तो होगी ही इसके साथ ही दुश्मन देशों के दिलों में खौफ भी पैदा होगा।

Latest articles

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...

एमके स्टालिन ने’₹’ का बदला सिंबल, तो BJP नेता अन्नामलाई ने साधा निशाना

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

More like this