Homeदेशबीजेपी में बगावत ! स्वामी ने कहा पीएम मोदी ने भारतीय मीडिया...

बीजेपी में बगावत ! स्वामी ने कहा पीएम मोदी ने भारतीय मीडिया को पूरी तरह से नपुंसक बना दिया

Published on

 
न्यूज़ डेस्क 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा केवल बीजेपी के खिलाफ ही नहीं है अब वे पीएम मोदी को भी रडार पर ले लिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं और कहा है कि अब उनके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।    
 सुब्रमण्यम स्वामी ने  खुली बगावत का ऐलान करते हुए ट्वीट के जरिये कहा है कि  मोदी ने भारतीय मीडिया को पूरी तरह से नपुसंक बना दिया है। उन्होंने ट्विट में लिखा है- मोदी ने भारत के लोकतंत्र को रूस और चीन के स्तर पर ला दिया है, इसलिए अब मैं पूरी तरह से उनके खिलाफ हूं।              
 बता दें कि यह पहली बार है, जब स्वामी ने इस तरह से लिखा है कि वे मोदी के पूरी तरह से खिलाफ हैं। बहुत से लोग कहते हैं कि राज्यसभा दोबारा नहीं भेजे जाने की वजह से स्वामी नाराज हैं। लेकिन यह सिर्फ राज्यसभा नहीं जाने का दर्द नहीं है। माना जा रहा है कि हिंदुत्व के मसले पर स्वामी और दूसरे अन्य बौद्धिकों, विचारकों ने मोदी सरकार से उम्मीद लगाई थी वह उम्मीद पूरी नहीं हुई है। उनको लग रहा है कि सरकार सारे फैसले चुनाव को ध्यान में रख कर ले रही है। इसलिए उन्होंने अगले चुनाव से पहले विरोध का बिगुल फूंका है।         
      पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी  पिछले कुछ समय से लगातार मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन सीधे मोदी पर हमले से बचते थे। वे उनके मंत्रियों को निशाना ज्यादा  बनाते थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर उनके पसंदीदा शिकार रहे हैं। जयशंकर के सूट-बूट वाले पहनावे की वजह से स्वामी उनको ‘वेटर’ कहते रहे हैं।             चीन की घुसपैठ के मसले पर भी स्वामी काफी मुखर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए उनके एक बयान का हमेशा  इस्तेमाल करते हैं। ध्यान रहे जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के चीनी सैनिकों की झड़प के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में मोदी ने कहा था कि भारतीय सीमा में न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है। उनके इस बयान को लेकर स्वामी हमेशा तंज करते रहे हैं।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...