Homeदेशबिहार के मुंगेर में तजिया जुलुस के दौरान दो गुटों में पथराव...

बिहार के मुंगेर में तजिया जुलुस के दौरान दो गुटों में पथराव ,चार लोग घायल

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार के मुंगेर जिला में ताजिया जुलूस के दौरान दो अखाड़ा कमेटी के सदस्य आपस में भिड़ गए। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अखाड़ा कमेटी ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में मोहर्रम के दसवें दिन ताजिया जुलूस बुधवार को निकाला जा रहा है। इसमें मोमिन टोला और कौशन टोला के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई।

दोनों गुटों के लड़कों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही दोनों गुटों की तरफ से पथराव भी हुआ। इस हिंसक घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनकी प्राथमिकी कराई गई है।

पुलिस पदाधिकारी ने आगे कहा कि स्थिति सामान्य है, कोई विशेष घटना नहीं हुई है। दिन के जुलूस का समापन हो गया है। अब शाम के ताजिया जुलूस की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

मारपीट में घायल मोमेन टोला के सदस्य मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि हम ताजिया जुलूस के दौरान साइड में खड़े होकर ढोल बजा रहे थे। इसी बीच कौशन टोला के सदस्यों ने पथराव शुरू कर दिया।

पत्थर हमारे सिर और शरीर के कई हिस्सों पर आकर लगा जिससे हमें काफी चोटे आई हैं। इस घटना में हमारी कोई भी गलती नहीं थी। कौशन टोल की तरफ से विवाद शुरू हुआ।

उधर पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर ताजिए के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही इलाके में हिंसा होने की संभावना के चलते अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this