Homeदेशविशेष राज्य के दर्जे पर बिहार की सियासत में मचा बवाल, बोले...

विशेष राज्य के दर्जे पर बिहार की सियासत में मचा बवाल, बोले मोदी- ‘नीतीश कुमार 12 साल पहले मरे हुआ घोड़ा को ज़िंदा कर रहे हैं’

Published on

 विकास कुमार
बिहार की राजनीति में विशेष राज्य के दर्जे पर बवाल मचा हुआ है। लालू यादव और नीतीश कुमार की तरफ से विशेष राज्य के दर्जे को लेकर मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं अब बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इस मामले पर लालू नीतीश पर पलटवार किया है। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 साल पहले मरे हुए घोड़े को ज़िंदा कर रहे है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में ही विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया गया था। सुमो ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को डेढ़ लाख करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया है। इसी पैकेज से बिहार में सड़कों का जाल बिछा है और सबको बिजली मिल रही है।

वहीं सुशील मोदी ने सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए,उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू करने से बिहार जैसे गरीब राज्य को 12 हज़ार करोड़ रुपए का नुक़सान उठाना पड़ा है। इसके अलावा बालू खनन में भी बिहार सरकार को राजस्व का भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। सुशील मोदी ने बताया कि बिहार सरकार को हर साल 20 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा विकास की गारंटी नहीं है।

सुशील मोदी के बयान से ये साफ हो गया है कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी। ऐसे में नीतीश कुमार के लंबे चौड़े सपने ध्वस्त होने तय है,क्योंकि जिस तरह से लोगों के बीच पैसे बांटने का ख्वाब नीतीश बाबू ने संजोया है उसके लिए सरकार के खजाने में पैसा ही नहीं है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this