Homeदेशनीतीश कुमार को बीजेपी से अलग ना होने पर बम से उड़ाने...

नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग ना होने पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Published on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर पटना लाया गया है, जहां उसकी गहन पूछताछ हो रही है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद आरोपी ने 30 जनवरी को बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी को व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजा था। उसने डीजीपी को भेजे मैसेज और ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग नहीं होने पर दूसरे विधायकों के साथ बम से उड़ाने की धमकी दी थी। राज्य के इकोनामिक ऑफेंस यूनिट (ईओयू )ने इस मामले का संज्ञान लिया था।

कौन था यह धमकीबाज और क्या कहा था इसने डीजीपी को भेजे व्हाट्सएप के ऑडियो संदेश में

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था उसका नंबर 8431233508 था।पुलिस ने  जांच में इस मोबाइल का लोकेशन तलाशा तो यह कर्नाटक के देवनगिरी का मिला।इसके आधार पर पुलिस आरोपी का पता लगाने देवनगिरी पहुंची।यहां पुलिस को पता चला कि नीतीश कुमार को धमकी देने वाले आरोपी का नाम सोनू है। यह कर्नाटक के देवनगिरी में बीएम हाईटेक एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल में बोरा सिलाई का काम करता है।

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को व्हाट्स के जरिए मैसेज कर भेजे ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाले आरोपी सोनू ने कहा था कि मुख्यमंत्री को कहिए कि वह बीजेपी से हट जाए, नहीं तो बम से उड़ा देंगे, उनके विधायक को भी मारेंगे जैसा कि यूपी में हुआ था आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के बाद कर्नाटक में छापेमारी कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। ईओयू आरोपी को लेकर कल देर रात पटना पहुंची ,जहां आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

गरीबी और बढ़ती बेरोजगारी के लिए बिहार सरकार को मानता है दोषी

पूछताछ में नीतीश कुमार को धमकी देने वाले सोनू ने कहा कि वह बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार मानता है। उसका परिवार समस्तीपुर के दयानगर में रहता है। गरीबी और बेरोजगारी के कारण उसे परिवार से इतना दूर आकर रहना पड़ रहा है और मजबूरी में बोरा सिलाई जैसा काम करना पड़ता है।आरोपी सोनू ने बताया कि इतने सारे क्लिप भेजने के बाद भी बिहार में कोई हलचल नहीं हुई तो वह इन सारे क्लिपों को अब किसी मीडिया हाउस को देने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...