Homeदेशयूपी में बीजेपी की घेराबंदी , सोनिया ,राहुल और प्रियंका भी लड़ेंगे...

यूपी में बीजेपी की घेराबंदी , सोनिया ,राहुल और प्रियंका भी लड़ेंगे चुनाव !

Published on



अखिलेश अखिल

मुंबई से एक बड़ी जानकारी आ रही है। इसी तरह की जानकारी यूपी और बिहार से भी आ रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में गाँधी परिवार के तीन सदस्य चुनावी मैदान में होंगे। सोनिया गाँधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगी जबकि राहुल गाँधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गाँधी के लिए तीन से चार सीटों पर सर्वे कराया जा रहा है। प्रियंका गाँधी के लिए सबसे बड़ा सर्वे वाराणसी में हुआ है। कि बहु हद तक इस बात की सम्भावना है कि प्रियंका गाँधी को वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मैदान में उतार दे। बता दें कि वाराणसी वैसे भी कांग्रेस का गढ़ रहा है और वाराणसी से कांग्रेस के नेता ही चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन जैसे ही बीजेपी का उद्भव ,बसपा का उदय हुआ कांग्रेस की राजनीति कुंद होती चली गई। लेकिन एक बड़ी बात यह है कि वाराणसी आज भी कांग्रेस का बड़ा गढ़ है। जब से अजय राय को राज्य का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है तभी इस इस बात की और सम्भावना बढ़ गई है कि प्रियाना को वाराणसी से मैदान में उतारा जाए।
                  वैसे बिहार और यूपी के साथ ही मुंबई से भी इस तरह की ख़बरें आ रही है कि प्रियंका गाँधी को मैदान में उतारा जाए। खबर यह भी मिल रही है कि प्रियंका गाँधी के लिए प्रयागराज से में भी सर्वे कराया जा रहा है। कांग्रेस के बहुत से नेता कांग्रेस पर इस बात के लिए दवाब बना रहे हैं कि प्रियंका गाँधी को इलाहाबाद जिसका नाम अब प्रयागराज हो गया है वहां से लड़ाया जाए या फिर फूलपुर से मैदान में मैदान में उतारा जाए। हालांकि इंडिया गठबंधन के कई नेता यह भी चाह रहे हैं कि आगरा नीतीश कुमार फूलपुर से लड़ते हैं तो सबसे सटीक उम्मीदवार होने। जातीय खेल को भी वे साध लेंगे और उनकी जीत पक्की भी है। और अगर नीतीश कुमार वहां से नहीं लड़ते हैं तो प्रियंका को मैदान में उतारा जाए।
             उदार राहुल गाँधी के बारे में खबर आ रही है कि अगले साल के चुनाव में राहुल गाँधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी को लेकर कंग्रेस्स की बड़ी तैयारी चल रही है। पार्टी से सौ से ज्यादा युवा लोग वहां फिर से बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं हुए बहुत जल्द ही पार्टी अध्यक्ष अजय राय भी अमेठी का दौरा करने जा रहे हैं। कई लोग यह भी मान रहे हैं कि अगर राहुल गाँधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो स्मृति ईरानी की जमानत जब्त हो सख्त है। वैसे अमेठी में भी अब बीजेपी के खिलाफ माहौल बन रहा खासकर स्मृति ईरानी के खिलाफ बहुत से लोग आबाज भी उठा रहे हैं।
                   अभी तक कांग्रेस के अंदरखाने में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में आ सकती हैं। इसी तरह अदालत के आदेश के चक्कर में अमेठी से राहुल गांधी के बजाय प्रियंका के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ हो गई है। उनके अमेठी से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। दूसरी तरफ रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ता बूथवार तैयारी में जुट गए हैं। वे सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के सदस्यों का समाजवादी पार्टी दिल खोलकर समर्थन करेगी।

Latest articles

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...

More like this

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...