Homeदेशजब सदन में सोनिया गाँधी ने पीएम मोदी से कहा कि मणिपुर...

जब सदन में सोनिया गाँधी ने पीएम मोदी से कहा कि मणिपुर पर चर्चा तो होनी चाहिए —–

Published on


न्यूज़ डेस्क 

गुरुवार को  संसद सत्र की शुरुआत होते ही मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष की तरफ से सरकार पर जबरदस्त हमला किया गया। हालांकि सत्र से पहले ही मीडिया के सामने पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया और कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।    
 फिर संसद सत्र में भी इस घटना पर हंगामा होता रहा। वहीं पीएम मोदी जब लोकसभा में पहुंचे तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने गए और उनसे बातचीत की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनकी मुलाकात और बात के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने का आग्रह किया। गांधी ने मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री के साथ अपनी संक्षिप्त बातचीत के दौरान यह मांग की।
               कांग्रेस संसद ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की तो सोनिया गांधी ने पीएम से कहा कि हम सदन के अंदर मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। मुझे लगता है कि पीएम को सोनिया गांधी से ऐसे सवाल की उम्मीद नहीं थी। इसलिए, वह अचंभित हो गए और कहा, “ठीक है, मैं देखूंगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि चर्चा होनी चाहिए। रंजन ने कहा कि इस तरह से सोनिया गांधी ने पूरे विपक्ष की मांग को सीधे प्रधानमंत्री से मांग कर दी।
                 बता दें कि मणिपुर की घटना से पूरे देश में गुस्सा है। वीभत्स वीडियो ने लोगों के आक्रोश को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस वीडियो पर हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। चाहें वो राजनीति से जुड़े हुए लोग हों, आम जनता हो या फिल्म सितारे। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस घटना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है। मणिपुर में इतने दिनों से जारी हिंसा पर काबू नहीं पाने को लेकर दोनों सरकार से सवाल किए जा रहे हैं।  
                 इधर मणिपुर पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 4 मई की बताई जा रही है। लेकिन वीडियो के बुधवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद मणिपुर समेत पूरे देश में तनाव का माहौल हो गया। मणिपुर में तीन मई से जातीय हिंसा जारी है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...